Politics

दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर करने का मामला बना राजनैतिक मुद्दा

दिल्ली के मुख्यमंत्री द्वारा यमुना की गंदगी पर चिंता जाहिर करने और 2025 तक यमुना की सफाई पूरी करने पर दिल्ली कांग्रेस ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, मुख्यमंत्री प्रदूषण संकट से दिल्लीवासियों के ध्यान भटकाने के लिए 2025 तक यमुना सफाई करने की दुहाई दे रहे हैं।

दरअसल सीएम अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को एक प्रेस वार्ता कर यमुना की सफाई पर अपनी बात रखी जिस पर उन्होंने कहा कि, यमुना नदी को इतना गंदा होने में 70 साल लगे। दो दिन में इसकी सफाई नहीं हो सकती, वहीं हमने युद्धस्तर पर काम शुरू कर दिया है। हम छह एक्शन पॉइंट्स के जरिये इसपर काम कर रहे हैं, जिसकी निगरानी मैं खुद कर रहा हूं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top