Covid 19: बॉलीवुड में कोरोना वायरस ने एक बार फिर अपनी दस्तक दे दी है। बीते दिनों जहां करनी कपूर खान और अमृता अरोड़ा कोरोना का शिकार हुई थी। तो वहीं अब कपूर खानदान में कोरोना का बम फूटा है। बोनी कपूर के बेटे और एक्टर अर्जुन कपूर, अंशुला कपूर और अनिल कपूर की बेटी रिया और दामाद करण बुलानी की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। चारों होम क्वारंटीन हैं।
अर्जुन कपूर दूसरी बार कोरोना पॉजिटिव आए हैं। अर्जुन को साल भर में दूसरी बार कोरोना हुआ है। हाल ही में अर्जुन को मलाइका के साथ करिश्मा कपूर के क्रिसमस पार्टी में देखा गया था। अर्जुन ने अपने संपर्क में आए लोगों से टेस्ट कराने की अपील की है
ऐसे में मलाइका अरोड़ा का भी कोरोना टेस्ट होगा। इससे पहले मलाइका के बाद ही अर्जुन कोविड पॉजिटिव हुए थे। प्रोड्यूसर बोनी कपूर भी अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। जिसके बाद उन्होंने कोरोना टेस्ट करवाया और हालांकि उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई है। जान्हवी और खुशी कपूर का भी कोरोना टेस्ट किया जाएगा।
हाल ही में ये सभी करिश्मा कपूर की क्रिसमस पार्टी में शामिल हुए थे। करीना तो ठीक होने के एक दिन बाद ही अपने बच्चों के साथ क्रिसमस पार्टी करती दिखाई दी थीं जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल भी किया था।
