महराजगंज, 11 अगस्त 2025।
थाना भिटौली साइबर हेल्प डेस्क टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मात्र 10 घंटे में साइबर ठगी से ठगे गए 13,000 रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित के खाते में वापस करा दी।
जानकारी के अनुसार, 10 अगस्त 2025 को लक्ष्मीपुर खास निवासी अरमान आलम के साथ ऑनलाइन धोखाधड़ी हुई थी। ठग ने उन्हें एक लिंक भेजकर ओटीपी प्राप्त किया और खाते से 13,000 रुपये निकाल लिए। शिकायत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर दर्ज कराई गई।
पुलिस अधीक्षक महराजगंज के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण और थानाध्यक्ष भिटौली के नेतृत्व में टीम ने विधिक कार्यवाही कर राशि वापस कराई। ठगी की रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर हेल्प डेस्क टीम का आभार व्यक्त किया।
साइबर टीम के सदस्य – म0उ0नि0 पूजा सिंह, क0ऑ0 ग्रेड-B परवेज आलम, आरक्षी दिग्विजय वर्मा और म0आरक्षी अन्नू त्रिपाठी रहे।

