सराहनीय: कोरोना की पहली लहर में तो को पर दूसरी लहर ने देश में काफी तबाही मचाई हैl कोविड-19 की वजह से कई परिवार पूरी तरह खत्म हो गया है तो कई बच्चे अनाथ हो गए हैं l कई तो ऐसे भी हैं जिनकी देखभाल करने वाला परिवार को कोई सदस्य नहीं बचा है l प्रधानमंत्री मोदी की तरफ से इन बच्चों को मदद देने के लिए एक नई पहल की शुरुआत की गई हैl
पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत उन बच्चों को सहायता राशि दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना महामारी के कारण अपने माता-पिता या अभिभावक दोनों को को दिया हैl इसके साथ ही ऐसे बच्चों को 18 साल की उम्र में मासिक सहायता राशि और 23 साल की उम्र में पीएम केयर्स से 10 लाख रुपए का फंड भी दी जाने की बात कही गई हैl
पीएम केयर्स बाल योजना का लाभ कोरोना महामारी में अनाथ हुए 3481 बच्चों को मिलेगा। इस योजना के तहत 6098 आवेदन सरकार को मिले थे, जिनमें से 3481 बच्चों का चयन हुआ है। महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने बताया कि जिला अधिकारियों ने इन आवेदनों की जांच के बाद पात्र लाभार्थियों का चयन किया है। इस योजना के तहत लाभ देने के लिए 3275 बच्चों के डाक घर में खाते खोले गए गैरसंस्थागत देखभाल के लिए दिये जाएंगे वहीं चाइल्ड केयर में रहने वाले बच्चों को हर महीने 2160 रुपये दिये जाएंगे। मंत्रालय ने यह भी बताया कि देशभर में 704 वन स्टॉप सेंटर या सखी सेंटर बनाए गए हैं।