India

73वां गणतंत्र दिवस: 15000 फीट की ऊंचाई पर ITBP के जवानों ने मनाया गणतंत्र दिवस, ITBP के 18 जवान पुलिस पदक से सम्मानित

73वां गणतंत्र दिवस: आज भारत अपना 73वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। लद्दाख की बर्फीली पहाड़ियों पर इंडो-तिबतन बॉर्डर पुलिस(आईटीबीपी) माइनस 40 डिग्री में भी मुस्तैद है। पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है लेकिन यह हमारे देश के जवानों का हौसला नहीं तोड़ सकी है।

आईटीबीपी के जवानों ने 15 हजार फीट की ऊंचाई और माइनस 35 डिग्री तापमान में लद्दाख में तिरंगा लहराया भारत-चीन सीमा पर तैनात इंडो-तिब्बतन सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के 18 जवान शौर्य व पराक्रम के लिए गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पुरस्कृत किए गए। इनमें से तीन जवानों को पीएमजी, विशिष्ट सेवा के लिए तीन जवान को राष्ट्रपति पुलिस पदक और सराहनीय सेवा के लिए 12 जवान पुलिस पदक पुरस्कार से सम्मानित हुए।

असिस्टेंट कमांडेंट अशोक कुमार, इंस्पेक्टर सुरेश लाल और नीला सिंह की टीम को पीएमजी पुरस्कार प्रदान किया गया। इन्होंने 2018 में छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव जिले में नक्सलियों के हमले को रोका था। साथ ही बड़ी मात्रा में हथियारों को बरामद किया था। वहीं डिप्टी इंस्पेक्टर अजय पाल सिंह, डीआईजी रमाकांत शर्मा और जीसी उपाध्याय को विशिष्ट सेवा के लिए पुरस्कृत किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top