वसूली कांड: महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख पर 100 करोड़ रुपये की अवैध वसूली कराने का आरोप लगाने के बाद से फरार चल रहे थे अब इस मामले में नया खुलासा हुआ है।
कुछ दिनों से फरार चल रहे मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर गुरुवार सुबह चंडीगढ़ से मुंबई पहुंच गए हैं। पहुंचने के बाद उन्होंने कहा कि मैं यहां जांच में सहयोग करने आया हूं और मुझे न्यायपालिका में पूरा विश्वास है।
मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह शुक्रवार को ठाणे में पुलिस अधिकारियों के सामने पेश हुए। उन्हें यहां दर्ज वसूली के एक मामले में समन भेजा गया था। इसी मामले की जांच के लिए सिंह शुक्रवार सुबह 10.30 बजे अपने वकीलों के साथ पुलिस स्टेशन पहुंचे। सिंह ने कहा कि वे सूत्रों के मुताबिक, जांच दल उनका बयान दर्ज करेगा। इस दौरान जोनल पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अविनाश अंबुरे खुद थाने में मौजूद रहे।
राज्य सरकार द्वारा नियुक्त चंडीवाल आयोग ने 29 नवंबर को परमबीर सिंह को पेश होने के लिए कहा है। यह आयोग महाराष्ट्र सरकार के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की ओर से परमबीर पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिए गठित किया गया था।
