विजय रथ यात्रा: भाजपा ने चुनाव को लेकर निचले स्तर से तैयारी की है। हर जिले में बूथ कमेटियों का गठन किया जा चुका है। हर जिले में 30 से 40 हजार पन्ना प्रमुख बनाए गए हैं। बूथ अध्यक्षों की जिम्मेदारी तय करने के लिए खुद राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बूथ सम्मेलन को संबोधित किये। चुनाव से एक दिन पहले मतदाताओं की पर्ची बनवाने से लेकर बूथ तक लाने के लिए जिम्मेदारी तय की गयी।
पश्चिम के 14 जिलों के 30 हजार बूथ अध्यक्षों को शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जीत का मंत्र दिये l सुभारती विवि में आज 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक आयोजित विशाल बूथ सम्मेलन में उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और तमाम बड़े पदाधिकारी चुनावी रणनीति पर मंथन किये।
विधानसभा प्रभारियों और विस्तारकों के साथ भी राष्ट्रीय अध्यक्ष संवाद किये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसी भी पार्टी के कार्यकर्ताओं का ये अब तक का सबसे बड़ा सम्मेलन माना जा रहा है, जिसमें बूथ स्तर के इतने कार्यकर्ता शामिल हुए।
जेपी नड्डा दिल्ली से मेरठ कार से आएं। पुलिस ने हाईवे को 5 जोन और 12 सेक्टर में बांटा। एएसपी ब्रह्मपुरी को सुरक्षा में लगाया । सेक्टर का जिम्मा सीओ को सौंपा गया था। कार्यक्रम स्थल पर 500 पुलिसकर्मी, दो कंपनी आरएएफ और पीएसी लगा दी गई थी।
इन जिलों से बुलाए गये बूथ अध्यक्ष
मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलंदशहर, शामली, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, रामपुर, बिजनौर, संभल और अमरोहा से 30 हजार बूथ अध्यक्षों को बुलाया गया । राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सम्मेलन को संबोधित किये।
