Uttar Pradesh

वाराणसी: पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को नहीं करना पड़ेगा इंतजार, जिलाधिकारी ने दिया निर्देश- सुबह 9.30 से शाम पांच बजे तक होगा पोस्टमार्टम

वाराणसी: जब किसी व्यक्ति की डेड बॉडी बरामद होती है तो पुलिस सबसे पहले शव का पंचनामा भरकर उसे पीएम यानी पोस्टमार्टम के लिए भेजती है। सड़क दुघर्टना, इलाज के दौरान मौत होने के बाद अब संबंधित व्यक्ति के पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा।

अब तक पोस्टमार्टम हाउस पर कार्य दोपहर एक बजे के बाद शुरू होता था, लेकिन अब हर दिन सुबह 9.30 बजे से शाम पांच बजे तक पोस्टमार्टम होगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों के बारे में स्पष्ट जानकारी न होने की वजह से कई बार न्यायालयीय कार्य में बाधा आती है। ऐसे में जरूरी है कि पोस्टमार्टम करने वाले प्रत्येक चिकित्सकों का नाम, पदनाम, वरिष्ठता क्रम व मोबाइल नंबर अंकित मोहर पोस्टमार्टम हाउस में उपलब्ध कराया जाए।

जानकारी देते हुए सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश के बाद मंडलीय अस्पताल के एसआईसी, दीनदयाल अस्पताल, शास्त्री अस्पताल रामनगर के सीएमएस को पत्र भेजकर चिकित्सकों का ड्यूटी चार्ट हर महीने 25 तारीख तक भेजने का निर्देश दिया गया है।

जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने बताया कि एक बजे के बाद पोस्टमार्टम शुरू होने के साथ ही ड्यूटी में लगे चिकित्सक अपनी ड्यूटी के संबंध में आपत्ति दर्ज कराते हुए आनाकानी करते हैं, यह उचित नहीं है। आकस्मिक स्थिति में यदि रात को पोस्टमार्टम करना हुआ तो उस रोज दिन में ड्यूटी करने वाले चिकित्सक ही उसे करेंगे।

ऐसे लगेगी चिकित्सकों की ड्यूटी 
1 से 5 तारीख       मंडलीय अस्पताल के चिकित्सक
6 से 10 तारीख     दीनदयाल अस्पताल के चिकित्सक
11 से 15 तारीख   लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल रामनगर
16 से महीने के अंत तक सीएमओ कार्यालय से ड्यूटी लगेगी

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

महराजगंज के जेएनपीजी कॉलेज में एएसपी सिद्धार्थ ने किया ‘विद्यार्थी संवाद’, छात्रों को दिए करियर और सुरक्षा के टिप्समहराजगंज के जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने ‘विद्यार्थी संवाद’ कार्यक्रम के तहत छात्रों का मार्गदर्शन किया, जहां उन्होंने युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं, समय प्रबंधन और लक्ष्य हासिल करने के महत्वपूर्ण टिप्स दिए। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उनके सवालों के जवाब भी दिए और जीवन में अनुशासन तथा कड़ी मेहनत के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top