मिठौरा प्रभारी मणिकांत द्विवेदी की रिपोर्ट
सिन्दुरिया
महाराजगंज: जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ द्वारा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में थाना सिन्दुरिया पुलिस टीम द्वारा आईपीसी की धारा 363 / 120 बी के तहत मुहम्मद सैफ अली को मुखबीर की सूचना पर मिठौरा चौराहे से गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया ।
इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एसओ सिंदुरिया रामकृष्ण यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मिठौरा पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चन्द वरुण , कांस्टेबल शिवकुमार गिरी शामिल रहे ।