India

नूपुर शर्मा मामला: भाजपा की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की मुश्किलें बढ़ी, AIMIM सांसद ने कहा- ‘नुपुर को देनी चाहिए फांसी’, औवेसी की पार्टी ने दी सफाई

नूपुर शर्मा मामला: पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के मामले में भारतीय जनता पार्टी की निलंबित नेता नूपुर शर्मा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं l पैगंबर टिप्पणी विवाद के बीच AIMIM सांसद इम्तियाज जलील ने नूपुर शर्मा की फांसी की मांग कर डाली। जलील के इस बायन के बाद पार्टी को सफाई देनी पड़ी। एआईएमआईएम ने जलील के बयान पर सफाई देते हुए ट्वीट किया कि हम नूपुर शर्मा की गिरफ्तारी और देश के कानून के अनुसार समय पर सुनवाई और कार्रवाई की मांग करते हैं।

दरअसल, औरंगाबाद से लोकसभा सांसद इम्तियाज जलील ने शुक्रवार को कहा था कि नूपुर शर्मा को पैगंबर मोहम्मद पर उनकी विवादित टिप्पणी के लिए मौत की सजा दी जानी चाहिए। अगर उन्हें आसानी से जाने दिया जाता है तो ऐसी चीजें नहीं रुकेंगी। उन्होंने कहा, किसी भी जाति, धर्म या संप्रदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए कानून लाया जाना चाहिए।

उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा, नुपुर शर्मा को पार्टी से निकाल दिया गया है। यह कैसी कार्रवाई है? उन्होंने कहा समय पर कार्रवाई नहीं की जा रही है, इसलिए ऐसे विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। नुपुर शर्मा की टिप्पणी के बाद देश के लगभग हर कोने में विशेष समुदाय के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कई जगहों पर आगजनी और पत्थरबाजी जैसी घटनाएं भी सामने आईं। उत्तर प्रदेश में छह जिलों के 130 से अधिक प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top