दिल्ली: दिल्ली में आग लगने की घटनाएं आए दिन होती रहती है, दिल्ली में एक तरफ जहां लोग भीषण गर्मी की मार सह रहे हैं तो दूसरी तरफ ये आग की घटनाएं लोगों को परेशान कर रही है l इसी क्रम में आज अब दिल्ली के करोलबाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लग गई है। दिल्ली के दमकल विभाग को जैसे ही घटना की सूचना मिली आग बुझाने के लिए मौके पर फायर ब्रिगेड की 39 गाड़ियों को भेज दिया गया। सूचना मिलने पर दिल्ली पुलिसकर्मी भी मौके पर पहुंच गए हैं।
बताया जा रहा है कि आग सुबह चार बजे शू मार्केट के करीब लगी। दमकल विभाग को फोन पर आग लगने की सूचना मिली। जिसके बाद 39 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है और कोई भी इसमें फंसा नहीं है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
भीषण आग में फिलहाल किसी के हताहत होने या किसी के फसने की जानकारी सामने नहीं आई, आग पर पूरी तरह दमकल कर्मियों ने अपने नियंत्रण में ले लिया है। बाजार में आग की घटना से तमाम दुकान मालिक मौके पर पहुंचे हुए हैं, वहीं भारी पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है। आग से भारी नुकसान पहुंचा है। पुलिस फिलहाल आग लगने का कारणों का पता भी कर रही है, वहीं आग लगने के बाद से इलाके में अफरा तफरी मच गई है।