महराजगंज: महराजगंज नौतनवा में नगर के गांधी चौक स्थित श्याम शक्ति धाम मंदिर पर शुक्रवार को आयकर अधिकारी आईटीओ महेंद्र कुमार श्रीवास्तव व व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष जायसवाल के नेतृत्व पदाधिकारियों तथा व्यापारियों के साथ कर दाता जागरुकता अभियान आयकर समाधान बैठक किया आयकर विभाग के अधिकारी व नगर अध्यक्ष के अगुवाई में व्यापारियों के साथ आयकर के संबंध में एक गोष्ठी किया उन्होंने कहा कि व्यापारियों की जो भी समस्याएं आती हैं, जानकारी न होने की वजह से काफी दिक्कतो का सामना करना पड़ता है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट हमेशा आप लोग के लिए मदद के लिए तैयार है। उन्होंने व्यापारियों को आयकर समाधान की सम्यक के बारे में विस्तार से जानकारी दी इस अवसर पर व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
