वेज गोल्ड बर्गर: बर्गर खाने के शौकीनों को हमेशा नए स्वाद की तलाश रहती है। इसके आगे वे पैसों को भी अहमियत नहीं देते। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो लुधियाना में एक नया स्वाद मिल सकता है। ये है वेज गोल्ड बर्गर। लुधियाना के एक स्ट्रीट वेंडर ‘बाबा जी बर्गर वाले’ एक महंगा शाकाहारी बर्गर बेचते हैं जिसमें सोने के कण हैं।
इस बर्गर की कीमत एक हजार रुपये है। सबसे महंगा स्ट्रीट फूड बर्गर होने के कारण इसे ये नाम मिला है। हालांकि कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है लेकिन स्वाद की कोई कीमत नहीं होती। वैसे अगर किसी को ये मुफ्त में खाना है तो उसका भी समाधान है। खाने वाले को बस इसे 299 सेकेंड में पूरा करना होगा। यदि कोई इस चुनौती को पूरा कर सकता है तो मुफ्त में बढ़िया पेट पूजा हो सकती है।
शेफ ‘बाबाजी’ का उल्लेख है कि अगर कोई व्यक्ति अकेले 5 मिनट के अंदर इसे खत्म कर सकता है तो इसे न केवल मुफ्त बनाया जाएगा, बल्कि उस व्यक्ति को वह पैसा भी मिलेगा जो बर्गर के लिए खर्च होता है।
