Uttar Pradesh

यूपी: चित्रकूट जिले में दिखा रफ्तार का कहर हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, छह लोगों की मौत, दो गंभीर, मुख्यमंत्री ने जताया दुख

चित्रकूट: उत्तर प्रदेश में सड़क दुर्घटना की घटनाएं रोजना बढ़ रही है। सड़क पर दौड़ रही तेज रफ्तार वाहनों के चलते आए दिन हादसे हो रहे है। इसी कड़ी में यूपी के चित्रकूट जिले में शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सड़क किनारे सो रहे ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में छह लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले में झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग के भरतकूप थाना इलाके में सड़क किनारे सो रहे  ग्रामीणों को अनियंत्रित टमाटर लदे पिकअप ने रौंद दिया। हादसे में छह ग्रामीणों की मौत हो गई। इनमें से एक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। जबकि एक गंभीर घायल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नरेश पुत्र शिवरतन निवासी जारी, अरविंद पुत्र नथुआ निवासी जारी, रामरूप पुत्र प्यारेलाल निवासी जारी, छक्का पुत्र मातादीन निवासी जारी, सोमदत्त पुत्र रोली प्रताप निवासी कोहारी थाना पहाड़ी की मौत हुई है। वहीं जिला अस्पताल में भानु प्रताप की मौत हो गई। भगवानदास पुत्र ललुआ (45) निवासी जारी, राम नारायण पुत्र कल्लू (50) निवासी बड़ोखर बुजुर्ग थाना गिरवां

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चित्रकूट हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर दुख जताया है। साथ ही सीएम ने मृतकों के परिजनों को 2 लाख और घायलों को पचास हजार देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल दुर्घटना में घायल हुए लोगों का समुचित उपचार कराए जाने और राहत पहुंचाने के निर्देश दिए हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top