Culture

रक्षाबंधन: उत्तराखंड, हरियाणा सरकार के बाद सीएम योगी ने रक्षाबंधन पर बहनों को दिया तोहफा, रोडवेज बसों में 48 घंटे कर सकेंगी निशुल्क बस यात्रा

रक्षाबंधन: रक्षाबंधन के पर्व की तैयारियां पूरे देश में जोर पर चल रही हैं। ऐसे में सभी राज्यों की सरकारें भी इस मौके पर प्रदेश की महिलाओं और बहनों के लिए नए नए ऐलान करती हुई नजर आ रही हैं। उत्तराखंड की धामी सरकार और हरियाणा सरकार ने अपने प्रदेश की महिलाओं के लिए प्रदेश भर में पर्व के दिन निःशुल्क बस यात्रा का ऐलान किया था l

अब शुक्रवार को यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी रक्षाबंधन के पावन उपलक्ष्य पर माताओं-बहनों को बड़ा उपहार देते हुए दो दिन के लिए रोडवेज बस से निःशुल्क आवागमन का ऐलान कर दिया है। प्रदेश सरकार इससे पहले भी रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क बस सेवा देती रही है।

रक्षाबंधन के पर्व पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की महिलाओं को तोहफा दिया है। रक्षाबंधन के मौके पर यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (UPSRTC) की बसों में महिलाएं 48 घंटे तक निशुल्क आवागमन कर सकेंगी। महिलाओं के लिए निशुल्क बस सेवा 48 घंटे के लिए उपलब्ध रहेगी। प्रदेश सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, यह सेवा 10 अगस्त दिन बुधवार को रात 12 बजे से बुधवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी।

Most Popular

To Top