India

जोशी-राहुल: बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी ने राहुल गांधी को नकली गांधी करार दे दिया, बोले- कांग्रेस एक नकली विचारधारा…

आरोप: ईडी द्वारा राहुल गांधी और सोनिया गांधी से नेशनल हेराल्ड मामले में पूछताछ करने पर कांग्रेस केंद्र सरकार पर पहले से ही हमलावर है। एक तरफ आज कांग्रेस पार्टी महंगाई, बेरोजगारी और अन्य मुद्दों को लेकर एक वृहद देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की, तो दूसरी तरफ संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को‘ नकली गांधी’ करार दिया।

जोशी ने कहा, ‘वे (राहुल गांधी) महात्मा गांधी के वंशज नहीं हैं। वह एक नकली गांधी हैं और यह कांग्रेस एक नकली विचारधारा है। केंद्रीय मंत्री जोशी ने यह बात कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की एक टिप्पणी पर कही। राहुल गांधी ने आज सुबह एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि गांधी सिर्फ एक परिवार नहीं बल्कि एक पूरी विचारधारा है।

इससे पहले राहुल गांधी ने महंगाई को लेकर आज कांग्रेस के प्रदर्शन के पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘मेरे परिवार ने अपने प्राणों की आहुति दी। यह हमारी जिम्मेदारी है क्योंकि हम इस विचारधारा के लिए लड़ते हैं। जब हिंदू-मुसलमान एक-दूसरे के खिलाफ खड़े होते हैं, जब दलित मारे जाते हैं, जब एक महिला की पिटाई होती है, तो हमें दुख होता है, तो हम लड़ते हैं। यह सिर्फ एक परिवार नहीं है, यह एक विचारधारा है।’

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top