दिल्ली: आम आदमी पार्टी के संयोजन और मुख्यमंत्री केजरीवाल हर साल विपासना का 10 दिन का कोर्स करने के लिए जाते हैं। इस साल भी वह 19 से 30 दिसंबर तक विपश्यना में रहेंगे। दिल्ली विधानसभा के शीतकालीन सत्र के खत्म होने के बाद केजरीवाल दिल्ली से 19 दिसंबर को रवाना होंगे।
शनिवार को अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अगले सप्ताह 10 दिन के लिए विपासना मेडिटेशन कोर्स के लिए जाएंगे।
अभी तक मुख्यमंत्री ने बीते 10 सालों में देश के कई शहरों में जाकर विपासना कोर्स किया है। हर साल 10 दिन के लिए मुख्यमंत्री इस कोर्स के लिए जाते हैं।
विपासना एक प्राचीन भारतीय ध्यान तकनीक है। जिसमें भाग लेने वाले लोग कुछ समय के लिए किसी भी संचार से दूर रहते हैं। साथ ही किसी से संवाद या संकेतों के माध्यम से भी बात नहीं कर सकते हैं। जानकारी के मुताबिक विपश्यना केंद्र में रहकर लोग मानसिक साधना का लाभ लेते हैं। इसे आत्म निरीक्षण और आत्म शुद्धि की बेहतरीन पद्धति माना गया है।
