India

बिहार: नई महागठबंधन सरकार के गठन के बाद डिप्टी सीएम तेजस्वी दिल्ली में लालू व राहुल से मिलेंगे, सोनिया लगाएंगी मंत्रिमंडल पर मुहर

बिहार: बिहार में आरजेडी के समर्थन से अब नीतीश कुमार नई सरकार बना चुके हैं, एक तरफ 8वीं बार नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, दूसरी तरफ लालू प्रसाद यादव के बेटे तेजस्वी यादव ने डिप्टी सीएम की शपथ ली l बिहार में नीतीश कुमार के नेतृत्व में नई महागठबंधन सरकार के गठन के बाद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव आज दिल्ली राजद सुप्रीमो लालू यादव, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, सांसद राहुल गांधी से मिलेंगे।

अब मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले नामों पर सभी की नजर टिकी हुई है l माना जा रहा है कि वे बिहार मंत्रिमंडल के विस्तार पर इन वरिष्ठ नेताओं की मुहर लगवाएंगे। वे विपक्ष के अन्य नेताओं से मिलकर महागठबंधन को विस्तार देने पर भी चर्चा कर सकते हैं, ताकि भाजपा व एनडीए के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर भी महागठबंधन बनाया जा सके।

तेजस्वी यादव आज शाम 5.30 बजे सोनिया गांधी से मिलेंगे। वे राहुल गांधी से भी मुलाकात कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राजद नेता तेजस्वी यादव संभावित मंत्रियों के नामों की सूची लेकर दिल्ली पहुंचे हैं। इसी पर वे शीर्ष नेताओं से मुहर लगवाएंगे। तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन सरकार के मंत्रिमंडल का जल्द ही विस्तार होगा।

दिल्ली में वे पिता लालू यादव के साथ राजद कोटे के मंत्रियों के नामों पर विचार करेंगे। तेजस्वी ने कहा कि दिल्ली में कई विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात भी होगी, जिन्होंने उन्हें डिप्टी सीएम बनने पर बधाई दी है। उनका राहुल गांधी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से भी मुलाकात का कार्यक्रम है।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top