यूपी: सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसले में साफ कर दिया है कि मतदान ईवीएम मशीन से ही होगा। ईवीएम-वीवीपैट का 100 फीसदी मिलान नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईवीएम को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद सपा व कांग्रेस पर निशाना साधा है और कहा कि जब भी कांग्रेस, सपा या इंडी गठबंधन से जुड़े दूसरे दल चुनाव हार रहे होते हैं तब ये हार का ठीकरा ईवीएम पर फोड़ने का प्रयास करते हैं। अभी तक हुए मतदान में देश में फिर एक बार मोदी सरकार के रुझान नजर आ रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो लोग आज ईवीएम को नकार रहे हैं ये वही लोग हैं जो बैलेट लूटने का काम करते थे। अब तक दो चरणों के चुनाव में रूझान फिर एक बार मोदी सरकार के हैं।
सीएम योगी ने कहा कि 2014 से लगातार आप ये बात सुन रहे हैं। गत वर्ष हिमाचल प्रदेश और कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी? 2009 में केंद्र में यूपीए की सरकार बनी। क्या ये बैलेट पेपर से बनी थी?…कांग्रेस और उसके सहयोगी दल देश को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के बीच शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट ने वीवीपैट वेरिफिकेशन की मांग को लेकर सभी याचिकाओं को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने अहम फैसले में साफ कर दिया है कि मतदान ईवीएम मशीन से ही होगा। ईवीएम-वीवीपैट का 100 फीसदी मिलान नहीं किया जाएगा। 45 दिनों तक वीवीपैट की पर्ची सुरक्षित रहेगी। ये पर्चियां उम्मीदवारों के हस्ताक्षर के साथ सुरक्षित रहेगी।