यूपी: गृह मंत्री अमित शाह सपा के गढ़ मैनपुरी-इटावा में जनसभा को करेंगे संबोधित, चुनाव प्रचार की संभालेंगे कमान

लोकसभा चुनाव: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए चौथे चरण का नामांकन शुरू हो चुका है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा लोकसभा सीटों को जीतने के नारे के साथ बीजेपी ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। इसी क्रम में
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज सपा का गढ़ कही जाने वाली इटावा और मैनपुरी चुनाव प्रचार की कमान संभालेंगे।

सपा का गढ़ कही जाने वाली इटावा और मैनपुरी लोकसभा सीटों पर भाजपा पूरी ताकत लगाए हुए है। अभी तक दोनों लोकसभा क्षेत्रों में सवर्ण और पिछड़ी जाति से आने वाले सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही चार मंत्री चुनावी सभाएं कर चुके हैं।

वहीं, अब दोनों लोकसभा क्षेत्रों को एक ही दिन में मथने के लिए रविवार को गृहमंत्री अमित शाह मैनपुरी के किशनी और इटावा शहर के नुमाइश पंडाल पर जनसभा को संबोधित करेंगे। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद हो रहे पहले लोकसभा के चुनाव में भाजपा इस बार इटावा लोकसभा सीट पर जीत की हैट्रिक लगाने के प्रयास में है।

वहीं सपा भी इस सीट को फिर अपने पाले में लाने की कोशिश कर रही है। वहीं, वर्ष 1996 से सपा का सबसे मजबूत दुर्ग रही मैनपुरी सीट को भी हथियाने के लिए भाजपा ताकत लगाए हुए है।

हालांकि, सपा भी कोई कसर नहीं छोड़ रही है। बीते 12 दिनों से दोनों ही सीटों पर चुनावी घमासान मचा हुआ है। मैनपुरी सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह के 15 अप्रैल को हुए नामांकन के बाद चुनाव जनसभा में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भाजपा के पक्ष में माहौल बनाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *