Uttar Pradesh

यूपी: विधानसभा चुनाव के बाद पहली आज जौनपुर आएंगे सपा प्रमुख, पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे

जौनपुर: विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार 28 जुलाई को यानी आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जौनपुर आ रहे हैं। सपा मुखिया के संभावित कार्यक्रम की जानकारी होने के बाद स्थानीय स्तर पर तैयारी भी शुरू हो गई है।

जिले में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आगमन को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता तैयारियों मे जुट हुए हैं। वो बरसठी क्षेत्र के ग्राम खुआवां के पूर्व प्रधान कर्मानन्द यादव के यहां जाएंगे।

सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बाबतपुर एयरपोर्ट आएंगे। दोपहर 12 बजे कार से खुंआवा थाना बरसठी जाएंगे।

जहां स्वर्गीय हंसराज यादव के पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद अपराह्न तीन बजे बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। जहां से शाम चार बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

Most Popular

To Top