Health

यूपी: कोरोना को लेकर दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू के बाद योगी सरकार भी अब वीकेंड कर्फ्यू पर कर रही विचार

यूपी: देश में कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली एनसीआर भी इससे काफी प्रभावित है।दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू की शुरुआत कर दी गई है और वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था एक बार फिर लागू की जा रही है। मुंबई में कोरोना संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों को देखते हुए जल्द ही लॉकडाउन लग सकता है।

विशेषज्ञ साफ कर चुके हैं कि अब हम कोरोना की तीसरी लहर का सामना कर रहे हैं। राज्यों और शहरों में कोरोना के केसों के अनुसार प्रतिबंधों का दौर शुरू हो चुका है। नाइट कर्फ्यू के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू पर भी विचार किया जा रहा है। ऐसे में माना जा रहा है कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार भी कोरोना को लेकर नए प्रतिबंध लागू कर सकती है, जिसमें वीकेंड कर्फ्यू जैसे निर्णय भी शामिल हो सकते हैं।

उत्तर प्रदेश में भी कोरोना वायरस तेजी पकड़ रहा है। ऐसे में योगी सरकार सख्ती और बढ़ा सकती है। यूपी में भी वीकेंड कर्फ्यू लागू किया जा सकता है। इसके अलावा सिनेमा हाल तथा मॉल में बढ़ती भीड़ को लेकर पाबंदी लगाने पर विचार किया जा सकता है। यूपी में अभी कोरोना नाइट कर्फ्यू लागू है जो रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक रहता है।

उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने  बताया कि मंगलवार को पिछले 24 घंटे में उत्तर प्रदेश में कोरोना के 992 नए मामले सामने आए हैं और कोरोना से किसी की मौत नहीं हुई है। इस दौरान सक्रिय मामलों की संख्या 3,173 है अब तक कुल 16,88,007 रिकवरी हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top