Politics

यूपी: बसपा छोड़ सपा में आए अफजाल गाजीपुर से लड़ेंगे चुनाव, सपा ने दूसरी लिस्ट की जारी

यूपी: उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने अपने लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में कई बड़े चेहरों को जगह दी गई है। अखिलेश यादव ने गाजीपुर सीट से बीएसपी के सांसद को उम्मीदवार बनाया है। माफिया मुख्तार अंसारी के बड़े भाई अफजाल अंसारी लोकसभा का चुनाव गाजीपुर में सपा के टिकट पर लड़ेंगे।

बता दें कि सांसद अफजाल अंसारी बसपा का साथ छोड़कर फिर से समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है। साथ ही उन्हें गाजीपुर संसदीय सीट से सपा ने अपना प्रत्याशी भी घोषित कर दिया है।

सपा की पहली लिस्ट में 16 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई थी। पहली लिस्ट में जातीय समीकरण का विशेष ख्याल रखा गया था। अब एक बार फिर उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की गई है। दूसरी सूची में 11 उम्मीदवारों को लोकसभा सीटों पर उतारने का एलान किया गया है।

यहां देखें 👇👇👇👇 पूरी सूची….

बता दें कि अफजाल अंसारी पांच बार विधायक और दो बार सांसद चुने गए। 2019 में भाजपा के सांसद मनोज सिन्हा को हराकर लोकसभा में पहुंचे। 29 नवंबर 2005 को भाजपा विधायक कृष्णानंद राय की हत्या मामले में मुख्तार अंसारी के साथ अफजाल अंसारी को आरोपी बनाया गया। लगभग दो वर्ष जेल में रहने के बाद जमानत पर बाहर आए। दूसरी बार 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा-बसपा गठबंधन के टिकट पर अफजाल अंसारी चुनाव लड़े। उन्होंने मनोज सिन्हा को 1,19,392 मतों से पराजित किया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top