India

अग्निपथ स्कीम: केंद्र सरकार के अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस एक साथ 20 राज्यों में आज रखेगी अपनी बात, ये नेता रखेंगे पक्ष

अग्निपथ स्कीम: केंद्र सरकार द्वारा सेना भर्ती के लिए लाई गई अग्निपथ योजना के खिलाफ कांग्रेस ने 27 जून को विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया था, आज अग्निपथ योजना को लेकर कांग्रेस देश के बीस राज्यों में एक साथ अपनी बात रखेगी। ‘अग्निपथ की बात, युवाओं से विश्वासघात’ पर रविवार को पार्टी नेता प्रेस कांफ्रेंस करेंगे। इसके लिए पार्टी ने उन चेहरों को आगे किया है जो आक्रामक ढंग से पार्टी का पक्ष रखते है और बदली व्यवस्था में महत्व मिला है।

जानिए कौन-कौन नेता रखेंगे पक्ष
हिमाचल प्रदेश के शिमला में आलोक शर्मा, उत्तराखंड के देहरादून में मानवेंद्र सिंह, चंडीगढ़ में सांसद रंजीत रंजन, दिल्ली में सांसद शक्ति सिंह गोहिल, राजस्थान के जयपुर में सांसद दीपेंद्र हुड्डा, गुजरात के अहमदाबाद में अलका लांबा, महाराष्ट्र के मुंबई में सुप्रिया श्रीनेत, कर्नाटक के बेंगलुरु में एमएम पल्लम राजू, तमिलनाडु के चेन्नई में सांसद गौरव गोगोई, तेलंगाना के हैदराबाद में सांसद नासिर हुसैन पार्टी का पक्ष रखेंगे।

साथ ही मध्यप्रदेश के भोपाल में अखिलेश प्रताप सिंह, छत्तीसगढ़ के रायपुर से शोभा ओझा, ओडिशा के भुवनेश्वर से सचिन सावंत, पश्चिम बंगाल के कोलकाता में पवन खेड़ा, असम के गुवाहाटी में डा.अजय कुमार, बिहार के पटना में कन्हैया कुमार, झारखंड के रांची में अंशुल अविजित, उत्तर प्रदेश के लखनऊ में अजय माकन, जम्मू में कैप्टन अजय यादव और पंजाब के जालंधर में आनंद माधव मीडिया के माध्यम से पार्टी का पक्ष रखेंगे।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top