राजनीति: लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और कांग्रेस हाई कमान के बीच बुधवार सीटों को लेकर एक बार फिर बातचीत हुई है। जिसमें कांग्रेस ने 17 सीट पर चुनाव लड़ने पर सहमति जताई है। सपा व कांग्रेस के बीच यूपी में सीटों पर सहमति बनने के बाद सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अब 25 फरवरी को आगरा में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होंगे। उन्होंने इसका एलान कर दिया गया है।
बुधवार को सीट बंटवारे पर सहमति बनने के बाद अब अखिलेश न्याय यात्रा मे शामिल होंगे। अखिलेश यादव 25 फरवरी को आगरा में न्याय यात्रा से जुड़ेंगे। सीटों पर समझौता होने के बाद बुधवार शाम को दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस भी की थी।
इसके पहले अखिलेश यादव ने रायबरेली में न्याय यात्रा से जुड़ने का एलान किया था पर सीट बंटवारे पर फैसला न होने के कारण उन्होंने अपना कार्यक्रम रद्द कर दिया था।
बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों को लेकर तमाम अटकलों पर अब विराम लग गया है। क्योंकि अब कांग्रेस और सपा के बीच यूपी में गठबंधन हो गया है। दोनों दलों के नेताओं ने संयुक्त रूप से गठबंधन की औपचारिक घोषणा की हैं। कांग्रेस 80 में से 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस ने मप्र की एक सीट सपा को दी है। वहीं, सपा 63 सीटों पर लड़ेगी।
