Uttar Pradesh

अलीगढ़ : आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से करेंगे सम्मानित

अलीगढ़ : गणतंत्र दिवस 2022 की पूर्व संध्या पर स्व. कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मान देने का ऐलान किया गया था। इस घोषणा के बाद अलीगढ़ की जनता में खुशी से झूम उठी थी। आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मरणोपरांत पूर्व मुख्यमंत्री एवं राम मंदिर आंदोलन के नायक कल्याण सिंह को पद्म विभूषण से सम्मानित करेंगे।

कल्याण सिंह के पौत्र एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार संदीप सिंह ने बताया कि सोमवार की शाम पांच बजे राष्ट्रपति पद्म विभूषण से बाबूजी (कल्याण सिंह) को सम्मानित करेंगे।

बाबूजी के प्रतिनिधि के रूप में राजवीर सिंह राजू भैया सम्मान प्राप्त करेंगे। कल्याण सिंह यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री थे। कल्याण सिंह को लोग ‘बाबू जी’ कहा करते थे। उनके निधन पर तीन दिनों का राजकीय शोक घोषित किया गया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top