India

अमरनाथ यात्रा 2022: 2 साल के बाद पवित्र अमरनाथ यात्रा आज से शुरू, 30 जून से आरंभ होकर 11 अगस्‍त तक चलेगी

अमरनाथ यात्रा 2022 :  अमरनाथ यात्रा कोरोना संकट की वजह से पिछले 2 साल से यह यात्रा रद्द चल रही थी, लेकिन इस साल इसे फिर से शुरू करने का निर्णय लिया गया है। यह भगवान शिव के भक्‍तों के लिए अच्‍छी खबर है। इसी क्रम में पहला जत्‍था 30 जून यानी आज से रवाना किया जायेगा । आज से पवित्र अमरनाथ गुफा की यात्रा शुरू हो चुकी है। इस साल की अमरनाथ यात्रा 30 जून से आरंभ होकर 11 अगस्‍त तक चलेगी।

ज्येष्ठ पूर्णिमा पर श्रीअमरनाथ की पवित्र गुफा (अनंतनाग)में वैदिक मंत्रोच्चारण और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच प्रथम पूजा की गई। गुफा में हिमलिंग स्वरूप बाबा बर्फानी पूरे आकार में विराजमान होकर दर्शन दे रहे हैं। प्रथम पूजा यात्रा की पारंपरिक शुरुआत का प्रतीक है। अमरनाथ यात्रा 11 अगस्त को रक्षाबंधन वाले दिन संपन्न होगी।

2 साल के बाद वो वक्‍त आ गया है जब शिवभक्‍त अमरनाथ यात्रा पर फिर से जा रहे हैं। 11 अप्रैल से अमरनाथ यात्रा के लिए रजिस्‍ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी और जानकारी मिली है कि अभी तक 3 लाख रजिस्‍ट्रेशन हो चुके हैं। यह 43 दिवसीय यात्रा दो मार्गों से 30 जून से शुरू होगी, जिसमें दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में पारंपरिक 48 किलोमीटर लंबा नुनवान और मध्य कश्मीर के गंदेरबल में 14 किलोमीटर लंबा छोटा मार्ग बालटाल है। यात्रा शुरू होने से एक दिन पहले जम्मू में भगवती नगर और राम मंदिर से साधुओं समेत श्रद्धालुओं का पहला जत्था कश्मीर के दोनों आधार शिविरों के लिए रवाना हुआ था।

अमरनाथ यात्रा हर साल जम्मू और कश्मीर के पहलगाम से आयोजित की जाती है। अमरनाथ यात्रा पहलगाम से अमरनाथ की पवित्र गुफा पर खत्म होती है। इस यात्रा को हिंदू धर्म में काफी पवित्र माना जाता है। अमरनाथ की पवित्र गुफा चारों ओर बर्फ के पहाड़ों से ढकी रहती है साल में केवल कुछ समय के लिए लिए गुफा से बर्फ हटती है तब यह श्रद्धालुओं के लिए खोली जाती है। चुनौतीपूर्ण पहाड़ी रास्तों से गुजरकर हर साल लाखों श्रद्धालु इस यात्रा को पूरा करते हैं।

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top