India

अमित शाह बर्थडे: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के जन्मदिन पर कई नेताओं ने दी बधाई, आज 57 वर्ष के हो गए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

अमित शाह बर्थडे: आज केंद्रीय गृहमंत्री और भारतीय जनता पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 57 वर्ष के हो गए है। वे आज 57 वाँ जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी है। 22 अक्तूबर 1964 को जन्मे 57 वर्षीय शाह को भारतीय जनता पार्टी का चाणक्य माना जाता है। जुलाई 2014 में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने के बाद पार्टी के विस्तार के लिए उन्होंने पूरे देश का दौरा किया और पार्टी कार्यकर्ताओं को जागृत करने का काम किया।

शाह के जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई वहीं उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘भारतीय राजनीति में कर्मठता, जीवटता एवं प्रतिबद्धता के आदर्श मानक, राष्ट्रवादी चेतना के प्रबल संवाहक, यशस्वी गृह व सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुयशपूर्ण व सुदीर्घ जीवन की कामना है।’

केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। गडकरी ने ट्वीट कर बधाई देते हुए लिखा कि ‘केंद्रीय कैबिनेट में मेरे साथी देश के गृहमंत्री अमित शाह जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप स्वस्थ और दीर्घायु रहें, ईश्वर से यही कामना करता हूं।’

शाह को कार्यकर्ताओं की अच्छी परख है और वह संगठन व प्रबंधन के माहिर खिलाड़ी हैं। शाह ने पहली बार सरखेज से 1997 के विधानसभा उपचुनाव में किस्मत आजमाई और तब से 2012 तक लगातार पांच बार वहां से विधायक चुने गए।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top