Bollywood

बॉलीवुड: वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

एकता कपूर: देश की जानी मानी फिल्म निर्माता एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बिहार की एक अदालत ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया हैं। बेब सीरीज ट्रिपल एक्स को लेकर कोर्ट में एक याचिका दायर किया गया था। अब एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। कोर्ट ने इस वेब सीरीज XXX सीजन 2 को संज्ञान लेते हुए फिल्म निर्माता एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया l

आपको बता दे कि एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है।

दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिक की पत्नी के कई आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे, जिसे लेकर पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। एकता पर आरोप लगा था कि उन्होंने वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं।

Most Popular

To Top