Bollywood

असम: सीएम सरमा ने बताया-असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए करण जौहर, सीएम रिलीफ फंड में दान की 11 लाख रुपये

असम: असम समेत पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों में इन दिनों बाढ़ का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण आम जनजीवन काफी बुरी तरह प्रभावित हुआ है l मूसलाधार बारिश के कारण कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं, असम में बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। कुछ दिनों पहले बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने असम के लोगों की मदद के लिए सीएम रिलीफ फंड में 25 लाख रुपये दिए थे।

वहीं, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बताया कि अब फिल्म निर्माता करण जौहर भी इस लिस्ट में शामिल हो गए हैं और उन्होंने भी असम बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘फिल्म निर्माता करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन का सीएम रिलीफ फंड में 11 लाख रुपये का योगदान देने के लिए आभारी हूं।’

इसके साथ ही उन्होंने रोहित शेट्टी को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने लिखा, ‘रोहित शेट्टी का भी असम बाढ़ के लिए पूरी फिल्म इंडस्ट्री को साथ लाने की पहल के लिए भी धन्यवाद।’इससे पहले रोहित शेट्टी और अभिनेता अर्जुन कपूर ने भी सीएम राहत कोष में प्रत्येक को 5-5 लाख रुपये का दान किए थे। उस मौके पर भी सीएम ने दोनों का मदद करने के लिए धन्यवाद किया था। बता दें कि असम के 22 जिलों में 14 लाख लोग इस भीषण बाढ़ की चपेट में हैं और अब तक कई नागरिकों की मौत भी चुकी है।

Most Popular

To Top