असम: असम में बाढ़ की स्थिति दिनोंदिन गंभीर होती जा रही है l असम में पिछले कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश से यहां के लोगों का हाल बेहाल हो गया है l आसमान से बरस रही आफत के चलते कई इलाकों से भूस्खलन की घटना भी सामने आई है l बाढ़ का पानी कई इलाकों में घुस गया है और तबाही का मंजर दिख रहा है l 31 जिलों के छह लाख 80 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ में प्रभावित हैं।
बाढ़ के जारी कहर को देखते हुए वायुसेना ने मोर्चा संभाल लिया है। वायुसेना के जवान राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वह बाढ़ में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ ही बचाव दल और राहत सामग्री को बाढ़ के कारण कटे हुए क्षेत्रों में भी पहुंचा रहे हैं।
शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति में थोड़ा सुधार देखने को मिला था, लेकिन नगांव, होजई, कछार, दरांग, मोरीगांव और करीमगंज जिलों में बाढ़ की स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है। असम में बाढ़ के कारण परिवहन संपर्क बाधित है, जिसके चलते उड़ान योजना के तहत गुवाहाटी और सिलचर के बीच एक आपातकालीन उड़ान सेवा शुरू की गई है।
वायु सेना ने असम में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राज्य में An-32 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट, Mi-17 हेलीकॉप्टर, चिनूक हेलीकॉप्टर आदि विमान तैनात किए हैं l