India

कर्नाटक: गांधी जयंती के अवसर पर बेंगलुरु में मांस बिक्री पर लगा पाबंदी, बीबीएमपी ने जारी किया आदेश

कर्नाटक: गांधी जयंती के अवसर पर 2 अक्टूबर को बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका (BBMP) ने पूरे बेंगलुरु में मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने का एक परिपत्र जारी किया है। अब कर्नाटक के बेंगलुरु में गांधी जयंती को मांस की बिक्री पर पांबदी लगा दी गई है।

आदेश में कहा गया है कि रविवार को बीबीएमपी के अधिकार क्षेत्र में आने वाली सभी मांस की दुकानें व बूचड़खाने बंद रहेंगे। यह आदेश स्थानीय भाषा में जारी किया गया है। इससे पहले भी बीबीएमपी द्वारा मांस की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया जा चुका है।

अगस्त महीने में ही बीबीएमपी ने एक आदेश के तहत गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, शहीद दिवस के दिन मांस की बिक्री व जानवरों के वध पर प्रतिबंध लगाया था। इससे पहले इसी साल राम नवमी, बुद्ध पूर्णिमा के दिन भी ऐसा ही आदेश जारी किया गया था।

मांस पर प्रतिबंध का आदेश ऐसे समय में आया है जब कर्नाटक पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) प्रतिबंध को लेकर सुर्खियों में है। केंद्र द्वारा पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया और उसके सहयोगियों पर बुधवार को प्रतिबंध लगाने के बाद से दक्षिणी राज्य में और उसके आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Most Popular

To Top