प्रियंका गांधी इन दिनों देश के सबसे बड़े सूबे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस में नई जान फूंकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। विधानसभा चुनाव से पहले लखीमपुर हिंसा को लेकर प्रियंका की अगुवाई में कांग्रेस राज्य की भाजपा सरकार पर हमलवार है। लखीमपुर हिंसा में किसानों की मौत मामले को लेकर प्रियंका गांधी योगी सरकार को कठघरे में खड़ा करने का कोई भी मौका हाथ से नहीं जाने देना चाह रही है।
बता दें कि लखीमपुर हिंसा में मारे गए किसानों के अंतिम अरदास कार्यक्रम में शामिल होने प्रियंका गांधी लखीमपुर पहुंची। यह लखीमपुर हिंसा के बाद प्रियंका गांधी का दूसरा दौरा था, पूरे मामले पर अन्य विपक्षी दलों की तुलना में कांग्रेस काफी अक्रामक नजर आ रही है।
