एरा न्यूज डेस्क
दिनांक 19/09/2021 को लखनऊ विश्वविद्यालय के विज्ञान भवन मे स्तिथ के.पी. विमल सभागार में संगठन द्वारा बैठक सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा संगठन के मूल उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली के बारे में सभी को अवगत कराया गया,कार्यक्रम में संगठन के प्रबंध निदेशक श्री अनिल कुमार यादव,राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री पंकज शर्मा,प्रदेश अध्यक्ष उत्तर प्रदेश श्री सुजीत रंजन, प्रदेश अध्यक्ष ओडिशा शेफाली सिन्हा,राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट विनोद पान्डेय,प्रदेश महासचिव तनु भार्गव,कमलेश जयसवाल प्रदेश उपाध्यक्ष तथा संगठन के प्रधान महासचिव श्री संजय कुमार मिश्र एवं प्रदेश पदाधिकारीयो द्वारा संगठन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रधान महासचिव श्री संजय कुमार मिश्र द्वारा बताया गया की यह संगठन मानवतावादी एवं जनकल्यानकाणी है,जिसका मुख्य उद्देश्य समाज मे गरीब,असहाय,महिलाओ के साथ हो रहे अत्याचार के साथ साथ भ्रस्टाचार जैसी बुराईयो के खिलाफ़ आवाज उठाकर इन्हें जड़ से खत्म करना एवं न्याय दिलाना है।इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने घर व परिवार के बीच से करें। परिवार, समाज, प्रखंड, जिला, राज्य एवं देश के लिए हमें निरंतर नि:स्वार्थ एवं सेवा भाव से मानव हित के लिए हमेशा तत्पर रहना चाहिए,क्यूँकी मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। उनके दुख-सुख में बराबर के हिस्सेदार बनना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
