महाराजगंज: मिठौरा ब्लॉक के रामपुर महुअवा ग्राम सभा में मुख्यमंत्री कायाकल्प योजना का हो रहा चीरहरण। सरकार की छवि को धूमिल करने में लगे है प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी ।
विद्यालय के रसोयिघर और विद्यालय के बीच प्रधान के तीमारदारों ने कर रखा है कब्जा।
महाराजगंज के सदर विधान सभा के रामपुर महुअवा ग्राम सभा में प्राथमिक विद्यालय के रसोई घर पर ग्राम प्रधान के तीमारदारों के द्वारा अवैध कब्जा कर विद्यालय की ही जमीन पर घर बना दिया गया है ।एरा न्यूज की टीम को मौके पर पहुंचने पर ग्रामीणों ने सीधे कहा कि प्रधान के ही परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा विद्यालय की जमीन पर कब्जा किया गया है ।और अवैध रूप से घर बना के रहने में भी प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी का ही सहयोग है। प्रधान से बात करने पर प्रधान ने बताया कि विद्यालय की जमीन पर पहले से कब्जा किया गया है। प्रशासन को उस कब्जे को हटाना चाहिए लेकिन लचर व्यवस्था पर कटाक्ष करते करते हुए प्रधान ने हंस के बात को टाल दिया ।
विडियो यहाँ👇👇👇👇 देखें…
ग्रामीणों की शिकायत पर जब प्रधान से पूछा गया कि मनरेगा की मजदूरी नहीं मिल रही और दूसरों के खाते में मजदूरी जा रही तो प्रधान ने बताया कि ये तो फल से चलता आ रहा है,और रोजगार सेवक ने जिनका कार्ड बनवाया है उनके खाते में पैसे जाते है ।जब ग्राम विकास अधिकारी अमरेंद्र कुमार यादव से संपर्क करने की कोशिश की गई तो पता चला कि सेक्रेटरी साहब का जो मोबाइल नंबर जनता में है वो ऑफ रहता है और उनके स्पेशल नंबर पर उनके मुंशी के द्वारा ही बात हो पाती है । अब सवाल ये उठता है की जनता को जो सुविधा सरकार देना चाहती भी है उन सारी योजनाओं को दबा कर ऐसे जिम्मेदार सरकार को छवि धूमिल करने में लगे हुए है।