नुपुर शर्मा केस: नूपुर शर्मा द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ टिप्पणी करने को लेकर 10 जून को जुमे की नमाज के बाद देशभर में हिंसा और पत्थरबाजी हुई थी। नूपुर शर्मा के बयान को लेकर देश से नहीं बल्कि दुनिया में भी जमकर बवाल देखने को मिल रहा है। खासकर इस्लामिक देशों में उनके बयान पर हंगामा मचा हुआ है। नूपुर शर्मा को भारतीय जनता पार्टी ने 6 साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया था।
इस बीच भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर ने बीते दिनों धमकाते हुए एलान किया था कि जो भी नुपुर की जुबान काटकर लाने वाले को एक करोड़ रुपये का इनाम दिया जाएगा। भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नुपुर शर्मा को धमकाने के मामले में भीम सेना प्रमुख नवाब सतपाल तंवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी गुरुग्राम स्थित तंवर के आवास से हुई है। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।
भीम सेना प्रमुख सतपाल तंवर के खिलाफ कानपुर में भी मामला दर्ज हुआ था। मालूम हो कि सतपाल ने कहा था कि जो भी नुपुर शर्मा की जुबान काटकर लाएगा, उसे एक करोड़ का इनाम देंगे। डीसीपी पूर्वी प्रमोद कुमार ने बताया कि आरोपी पर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने समेत अन्य संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।