Bollywood

जन्मदिन: आज बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय कहे जाने वाले रणबीर कपूर 28 सितम्बर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं, बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर की थी शुरुआत

जन्मदिन:  आज के दौर में रणबीर कपूर हर निर्देशक निर्माता की पसंद हैं। रणबीर कपूर 28 सितम्बर को अपना 39वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्मऋषि कपूर और नीतू कपूर के घर में हुआ था। वो बॉलीवुड की सबसे पुरानी और चर्चित परिवार कपूर खानदान की चौथी पीढ़ी है। रणबीर कपूर के साथ भले ही कपूर परिवार का नाम जुड़ा हो, लेकिन उन्होंने अपने शानदार अभिनय से करोड़ो लोगों का दिल जीता।

रणबीर कपूर ने अपनी पढ़ाई मुंबई से ही पूरी की। हालांकि रणबीर ने खुद ही इस बात का खुलासा किया था कि जब वह छोटे थे तो उनका पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लगता था। रणबीर कपूर ने दक्षिण मुंबई के माहिम में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल में पढ़ाई की थी। जब रणबीर 10वीं पास हुए तो उनकी दादी कृष्णाराज कपूर ने घर में पार्टी दी। जिसमें कई सितारे शामिल हुए थे। बता दें कि रणबीर ने खुलासा किया था कि उन्होंने कपूर खानदान में सबसे अधिक पढ़ाई की है।

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘ब्लैक’ में संजय लीला भंसाली को असिस्ट कर चुके थे। रणबीर कपूर ने एक अभिनेता के रूप में साल 2007 में संजय लीला भंसाली की फ़िल्म ‘सांवरिया’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। सांवरिया’ के बाद ‘अजब प्रेम की गजब कहानी’,‘रॉकस्टार’ और ‘बर्फी’ तक आते-आते रणबीर कपूर ने यह साबित कर दिया कि वह एक प्रतिभाशाली कलाकार हैं l रणबीर कपूर की पहली फिल्म ‘सांवरिया’ भले ही बड़े पर्दे पर फ्लॉप रही हो, लेकिन लोगों के दिलों में जगह उन्होंने अपनी पहली ही फिल्म से जगह बना ली।

रणबीर कपूर को बॉलीवुड का चॉकलेटी बॉय कहा जाता है। दीपिका पादुकोण से लेकर कटरीना कैफ तक उन्होंने कई अभिनेत्रियों को डेट किया। रणबीर कपूर का नाम बॉलीवुड की कई हसीनाओं से भी जुड़ा। जिसमें प्रियंका चोपड़ा, नरगिस फाखरी, सोनम कपूर सहित कई सितारों से उनका नाम जुड़ चुका है। फिलहाल रणबीर कपूर आलिया भट्ट के साथ रिश्ते में हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top