Elections news

यूपी: मैनपुरी में मतदान के दौरान भाजपा व सपा कार्यकर्ता भिड़े हुआ पथराव, डिंपल बोली-मतदान प्रभावित किया जा रहा

लोकसभा चुनाव: 18वीं लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में ब्रज की पांच सीटें आगरा, फतेहपुर सीकरी, मैनपुरी, फिरोजाबाद और एटा में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो चुका। सबसे ज्यादा चर्चा में मैनपुरी लोकसभा है, जहां से सपा मुखिया अखिलेश यादव की पत्नी व सांसद डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं

मैनपुरी में सुबह से चल रहे शांतिपूर्ण मतदान के बीच किशनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 176 तेजगंज पर बवाल हो गया। बताया गया है कि विवाद भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह के बेटे सुमित प्रताप सिंह के आने के बाद शुरू हुआ। देखते ही देखते पथराव होने लगा।

इस दौरान मौके पर भगदड़ मच गई। कई गाड़ियां पथराव में क्षतिग्रस्त हो गईं। पथराव के दौरान भाजपा के एजेंट सुदेश कुमार और प्रधान प्रतिनिधि करण बहादुर सिंह घायल हो गए।

इस बीच मैनपुरी से सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने भाजपा प्रत्याशी और उनके रिश्तेदारों पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया। डिंपल यादव ने कहा कि सत्ता में बैठे लोग असुर प्रवृत्ति के हैं। संविधान को खत्म करने की साजिश हो रही है। राम को मानने वाले सभी का सम्मान करते हैं। बीजेपी राम के नाम पर सिर्फ वोट मांगती है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top