India

महाराष्ट्र: नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस लिए गए हिरासत में

महाराष्ट्र: भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस तीन मार्च से शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान रोजाना विधानसभा के अंदर नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। उन्होंने मलिक के दाऊद कनेक्शन को लेकर भी महाराष्ट्र के मंत्री को घेरा था।

अभी अभी खबर आई है कि महाराष्ट्र कि मुंबई पुलिस ने भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के अन्य नेताओं को हिरासत में ले लिया है। फडणवीस समेत भाजपा के कई नेता राज्य मंत्री नवाब मलिक के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध मार्च निकाल रहे थे। विरोध प्रदर्शन भायखला के जीजामाता चौक से शुरू हुआ और मुंबई के आजाद मैदान में समाप्त होना था।
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने यहां पार्टी मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा इस सिलसिले में महाराष्ट्र विधानसभा के उपाध्यक्ष नरहरि जिरवाल को 125 घंटे के वीडियो को एक पेन ड्राइव में सौंपे जाने का हवाला दिया। उन्होंने दावा किया कि इस वीडियो में वह सारे सबूत मौजूद हैं कि कैसे महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भाजपा की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मामले दर्ज करने की साजिश रची गई।

उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के भाजपा और विपक्ष के नेताओं देवेंद्र फडणवीस, गिरीश महाजन, सुधीर मुंगत्तीवार और महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल तथा अन्य नेताओं के खिलाफ किस प्रकार साजिशें रची गयीं, वह इस वीडियो में स्पष्ट है। भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र के विशेष सरकारी वकील प्रवीण पंडित चव्हाण का दफ्तर साजिशों का एक अड्डा बन गया है और वहां पुलिस अधिकारियों तथा महाराष्ट्र सरकार के मंत्रियों के साथ मिलकर भाजपा की आवाज को दबाने के लिए फर्जी मामले दर्ज कराने की साजिश रची गई।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top