Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के झक्कास कहे जाने वाले अनिल कपूर आज 65 साल के हो गए हैं। उन्हें देखकर जरा भी अंदाजा नहीं होगा कि उनकी उम्र 65 साल है। अनिल कपूर बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक हैं। उनका जन्म 24 दिसंबर 1956 को चेम्बूर, मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था।
अनिल ने 90 के दशक में लगातार 13 हिट फिल्म दी हैं। उन्हें ‘मिस्टर इंडिया, ‘परिंदा’, ‘नायक’, ‘विरासत’ और ‘तेजाब’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। अनिल कपूर अपनी पर्सनालिटी के लिए तो जाने ही जाते हैं साथ ही साथ वो अपनी रॉयल लाइफ स्टाइल को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अनिल कपूर के पास मुंबई के अलावा दुबई, कैलिफोर्निया और लंदन में करोड़ों के घर हैं।
अभिनेता अनिल कपूर अपने परिवार के साथ जुहू स्थित बंगले में रहते हैं। इस घर का लुक बेहद खूबसूरत और शानदार है। घर के लिविंग रूम को ट्रेडिशनल लुक दिया गया है। घर में सभी बच्चों के कमरे भी अपनी-अपनी पसंद के बने हुए हैं। अनिल कपूर ने घर में अलग से ‘मूवी रूम’ भी बनाया हुआ है। जहां एक बड़े प्रोजेक्टर पर फिल्में देखी जा सकती हैं।
आपको जानकर हौरानी होगी कि जब अनिल कपूर मुंबई आए थे तो कुछ सालों तक गैरेज में रहते थे। अनिल ने बतौर लीड एक्टर 1980 में तेलुगु फिल्म ‘वामसा वृक्षम’ से डेब्यू किया था। 1983 में फिल्म ‘वो सात दिन’ के जरिए उन्होंने बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा। अब अनिल कपूर अपने पास एक मर्सिडीज-बेंज-एस-क्लास भी रखते हैं। इसके अलावा अनिल कपूर के गैरेज में एक लेम्बोर्गिनी गैलार्डो स्पाइडर भी पार्क है।