हैप्पी बर्थडे डे: मशहूर कॉमेडियन और गायिका सुगंधा मिश्रा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म 23 मई, 1988 को जालंधर में हुआ था। सुगंधा एक टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता भी हैं। हालांकि सुगंधा मिश्रा वैसे तो वह कई शोज में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उन्हें पहचान कपिल शर्मा के शो से ही मिली।
इस शो में वह एक शिक्षिका विद्यावती का किरदार निभाया करती थीं। सुगंधा ने लंबे समय तक कपिल शर्मा शो में लोगों को खूब हंसाया था, लेकिन वह बाद में इससे अलग भी हो गई थीं, जिसकी वजह उनके और सुनील ग्रोवर के बीच झगड़ा बताया गया था।
मल्टी टैलेंटेड कॉमेडियन सुगंधा आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। सुगंधा टीवी की जानी-मानी आर्टिस्ट में गिनी जाने वाली कलाकार हैं। वह न सिर्फ कॉमेडी बल्कि अपना गाने और जबरदस्त मिमिक्री की वजह से भी पहचानी जाती हैं। उन्हें कई बार अलग-अलग स्टार की मिमिक्री करते हुए देखा जा सकता है।
गौरतलब है कि सुगंधा ने अपने करियर की शुरुआत आरजे (रेडियो जॉकी) के रूप में शुरू की थी। ‘सा रे गा मा पा’ रियलिटी शो से इन्होंने दुनिया के सामने अपने गायिकी का हुनर बखूबी दिखाया था। यहां तक कि शो में सुगंधा ने एक लंबा सफर तय किया था और शो की फाइनलिस्ट बनी थीं। इसके बाद वह ‘द ग्रेट लाफ्टर शो’ में भी नजर आई थीं जिससे उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अपनी कॉमिक टाइमिंग और मिमिक्री से हर किसी का दिल जीतने वाली सुगंधा ने हाल ही में कॉमेडियन संकेत भोसले के साथ शादी के बंधन में बंधी हैं।
