प्रीति जिंटा: प्रीति की गिनती बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों की लिस्ट में होती है। उन्होंने बॉलीवुड को कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से प्रीति फिल्मों से थोड़ी दूर हैं। लेकिन आईपीएल के सीजन में वह भारत में ही रहती हैं। उनके पति जीन पेशे से लॉस एंजेलिस में फाइनेंशियल एनालिस्ट हैं, प्रीति फिलहाल अमेरिका में रहती हैंl
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के घर खुशियों ने दस्तक दी है। 46 साल की उम्र में प्रीति जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए यह खुशखबरी अपने फैंस के साथ साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है।
प्रीति ने पोस्ट में लिखा है- मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है।
प्रीति आगे लिखती हैं, हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार। प्रीति ने साल 2016 में अपने अमेरिकी बॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी की थी। सोशल मीडिया पर फैंस दोनों को बधाई दे रहे हैं, साथ ही बच्चों की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे हैं।
