Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: आगरा डीएम आज करेंगे समीक्षा बैठक, आगरा में बढ़ सकती हैं पाबंदियां, कोरोना के सक्रिय मामले 1000 के करीब

आगरा: पूरे देश में कोरोना तेजी से पैर पसार रहा है। रोजाना हजारों लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। आगरा में तूफानी रफ्तार से कोरोना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है। ताजनगरी में कोरोना के सक्रिय मरीजों का आंकड़ा एक हजार के करीब पहुंच गया है। सोमवार को यानि आज आंकड़ा हजार पार कर जायेगा।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने सोमवार को बैठक बुलाई है। संक्रमण की समीक्षा के बाद नई पाबंदियां बढ़ सकती हैं। रविवार को बीते 24 घंटे में 236 नए संक्रमित मिलने से सक्रिय मरीजों की संख्या 979 पहुंच गई है। एक हजार से अधिक मरीज होने पर सरकार ने पूर्व में ही पाबंदियां निर्धारित कर दी हैं। आगरा में महज नौ दिनों में 104 गुना तेजी से लोग संक्रमित हुए हैं। विशेषज्ञ इसके संक्रमित करने की दर और बढ़ने की आशंका जता रहे हैं। ऐसे में चिकित्सक इसकी गंभीरता समझते हुए बेहद सावधानी बरतने को कह रहे हैं।

जिलाधिकारी प्रभु नारायण सिंह का कहना है कि सोमवार को संक्रमण की समीक्षा होगी। एक्टिव केस एक हजार होने पर पूर्व निर्धारित पाबंदियों पर विचार किया जाएगा। ऐसे में बाजारों में मास्क को लेकर सख्ती बढ़ सकती है। रात्रि कर्फ्यू में भी इजाफा संभव है। इसके अलावा स्पा, मॉल, जिम व सिनेमा हॉल 50 फीसदी क्षमता से संचालित हो सकते हैं। भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस सख्ती बरतेगी।

जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनाव में संक्रमण की रोकथाम के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। कार्मिकों के लिए बूस्टर डोज, मास्क, सैनिटाइजर व हेल्प डेस्क आदि सुविधा होंगी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top