Politics

BREAKING NEWS: आज से भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान शुरू, 17 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में कुल 27 सम्मेलन का आयोजन, मुख्यमंत्री योगी करेंगे संबोधित

यूपी चुनाव 2022: रविवार को भाजपा का सामाजिक संपर्क अभियान लखनऊ स्थित पंचायत भवन में आयोजित सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलन से शुरू होगा। इस सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री केशव मौर्या संबोधित करेंगे।

17 से 31 अक्तूबर तक प्रदेश भर में कुल 27 सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें केन्द्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व जनहित में लिए गए फैसलों को लेकर संवाद किया जाएगा।

इस अभियान में पार्टी के सभी मोर्चे सामाजिक प्रतिनिधि सम्मेलनों के जरिए ‘सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास’ व सबके प्रयास से आत्मनिर्भर भारत का मंत्र लेकर जनता से जुड़ेंगे। अभियान की प्रभारी व प्रदेश महामंत्री प्रियंका सिंह रावत ने बताया कि इस अभियान में पार्टी संगठन के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारियों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उप मुख्यमंत्री द्वय केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के अलावा कई केन्द्रीय मंत्री भी शामिल होकर जनता से सीधा संवाद करेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top