Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: सीएम योगी ने किये नायब तहसीलदार व सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्रों का वितरण, सपा सरकार पर साधा निशाना

नियुक्ति पत्र वितरण: आज गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राजस्व विभाग के 57 नायब तहसीलदारों तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग के 141 प्रवक्ताओं व 69 सहायक शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

लोकभवन में आयोजित नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में योगी ने कहा कि उनकी सरकार में चयन प्रक्रिया में यदि कहीं गड़बड़ी की बात सामने आई तो भर्ती प्रक्रिया निरस्त करने में कोई संकोच नहीं किया। जो गड़बड़ी करने के जिम्मेदार थे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की। उनमें से कई आज भी जेल में सजा काट रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अपराध व अपराधियों के खिलाफ जीरो टालरेंस की नीति का एलान किया था। यह पूरे कार्यकाल जारी रहा।

यहां उन्होंने पिछली सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले भर्ती शुरू होते ही महाभारत के सारे परिवार झोला लेकर वसूली के लिए निकल पड़ते थे और गड़बड़ी साबित होने पर खामियाजा सरकारी अफसर भुगतते थे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने पारदर्शी व ईमानदारी से भर्ती कार्यवाही की है और 4.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां दी है।

कार्यक्रम को उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा ने भी संबोधित किया। इस मौके पर राज्य मंत्री गुलाब देवी व छत्रपाल सिंह गंगवार, राजस्व परिषद के चेयरमैन मुकुल सिंघल, अपर मुख्य सचिव राजस्व मनोज कुमार सिंह आदि वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top