Health

BREAKING NEWS: आईसीएमआर और आईएलएस  के चिकित्सीय अध्ययनों में हुई पुष्टि, टीका लेने के बाद भी लोग हो रहे संक्रमित

चिंता:भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) और ओडिशा स्थित इंस्टिट्यूट ऑफ लाइफ साइंसेज (आईएलएस) के चिकित्सीय अध्ययनों में पुष्टि हुई है कि डेल्टा वैरिएंट वैक्सीन लेने वालों को भी संक्रमित कर सकता है लेकिन मौत की आशंका बेहद कम है। अस्पताल में भर्ती होने की संभावना भी कम होती है। आईएलएस का अध्ययन मेडिकल जर्नल मेडरेक्सिव में प्रकाशित हुआ है।

टीका लेने के बाद भी लोग संक्रमित हो रहे हैं, इसके लिए वायरस के डेल्टा वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है। अब दो अलग-अलग अध्ययन सामने आए हैं जिनके अनुसार कोवाक्सिन में सभी, कोविशील्ड लेने के बाद संक्रमित हुए 80 फीसदी में डेल्टा वैरिएंट की पुष्टि हुई है।दोनों खुराक लेने के बाद डेल्टा वैरिएंट से सबसे ज्यादा लोग संक्रमित हो रहे हैं लेकिन सच यह भी है कि संक्रमित होने के बाद घर में ही ठीक हो जा रहे हैं। डेल्टा के अलावा और भी वैरिएंट हैं जो एंटीबॉडी पर हमला कर रहे हैं, उनमें कप्पा व डेल्टा प्लस मुख्य भूमिका में हैं। l

अध्ययन में वैक्सीन लेने के बाद संक्रमित हुए 36 मरीजों के सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग कराई गई जिसमें से 29 में डेल्टा वैरिएंट मिला है। जबकि 12 फीसदी मरीजों में कप्पा व डेल्टा प्लस वैरिएंट की पुष्टि हुई है। वहीं जर्नल ऑफ इन्फेक्शन में प्रकाशित आईसीएमआर के अध्ययन में दोनों खुराक लेने के बाद संक्रमित हुए 134 में से 103 संक्रमित हुए हैं लेकिन इनमें 84 में डेल्टा वैरिएंट मिला है। वहीं 26 मरीजों के सैंपल में देरी होने के चलते सीक्वेंसिंग में निष्कर्ष नहीं निकल पाया।

वैज्ञानिकों का कहना है कि टीकाकरण पूरा होने पर संक्रमण के लक्षण दो सप्ताह बाद दिखाई भी दें तो भी चिंता की बात तब तक नहीं है, जब तक तकलीफ नियंत्रण से बाहर न हो। अध्ययन के मुताबिक 88 फीसदी लोगों में टीकाकरण के बाद संक्रमण होने पर लक्षण दिखाई देने लगते हैं लेकिन इनमें से एक फीसदी को भी अस्पताल में दाखिल कराने की जरूरत नहीं पड़ी।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top