Breaking News

BREAKING NEWS: किसान मोर्चा का भारत बंद शुरू, यूपी, हरियाणा से लेकर पंजाब तक सड़क जाम, बिहार में कई जगह किसानों ने रोकी रेल

Bharat Bandh: किसानों के आंदोलन के दस महीने पूरे हो गए हैं लेकिन अब तक मोदी सरकार के साथ उनकी बात नहीं बन पाई है। संयुक्त किसान मोर्चा ने केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ 27 सितंबर को भारत बंद का आह्वान किया था।

संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद को कई राजनीतिक दलों ने अपना समर्थन दिया है। बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भारत बंद में शामिल होने की घोषणा की है। वहीं पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने बंद को अपना समर्थन दिया है। इसके अलावा कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, बसपा, आंध्र प्रदेश सरकार, तृणमूल कांग्रेस ,माकपा, जेडीएस, तमिलनाडु में सत्ताधारी डीएमके इस बंद को समर्थन देगी l

जैसा कि कल भारत बंद को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा ने बताया कि सोमवार को सुबह 6 बजे से लोकर शाम चार बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान सभी सरकारी और निजी दफ्तर, शिक्षण संस्थान, दुकानें, उद्योग और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। हालांकि आपात प्रतिष्ठानों, सेवाओं, अस्पतालों, दवा की दुकानों, राहत एवं बचाव कार्य और निजी इमरजेंसी सेवा पर कोई रोक नहीं रहेगी।

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ पूरे देश में संयुक्त किसान मोर्चा का भारत बंद शुरू हो गया है। इस बंद को कई राजनीतिक दलों ने भी समर्थन दिया है। किसान संगठनों द्वारा यह बंद सोमवार सुबह 6 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक के लिए किया गया है। वहीं ताजा जानकारी के अनुसार किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर NH-9, NH-24 को जाम कर दिया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top