Uttar Pradesh

BREAKING NEWS: नए मुख्य सचिव ने कार्यभार किया ग्रहण, गिनाई कार्य करने की प्राथमिकताएं… 

यूपी : वरिष्ठ आईएएस अधिकारी दुर्गा शंकर मिश्रा ने गुरुवार को मुख्य सचिव का कार्यदभार लोकभवन स्थित कार्यालय में ग्रहण कर लिया है। नवनियुक्त मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्रा ने बृहस्पतिवार को इस मौके पर कहा कि प्रधनमंत्री और मुख्यमंत्री द्वारा की गई विकास व जनकल्याणकारी योजनाओं को मूवमेंट के तौर पर पूरा कराने पर फोकस करेंगे। वह दफ्तर में बैठकर नहीं, बल्कि फील्ड में उतरकर काम करेंगे।

नए मुख्य सचिव कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने नए दायित्व के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्होंने जिस विश्वास से मुझे अपने प्रदेश में दुबारा सेवा करने का मौका दिया है। उस विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा। मुख्य सचिव ने कहा कि केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी, अमृत, पीएम स्वनिधी, स्वच्छ भारत मिशन जैसी योजनाओं पर विशेष फोकस कर काम किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि बीते सात वर्ष से विकास के लिहाज से देश मे परिवर्तन की लहर चल रही है। कार्यभार ग्रहण करने से पहले भारत के निर्वाचन आयोग के साथ हुई बैठक का हवाला देते हुए नवागत मुख्य सचिव कहा कि कोविड को लेकर निर्वाचन आयोग ने जो चिंता जताई है। उसे देखते हुए टीकाकरण को तेज करने के साथ ही कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कराया जाएगा। रात्रि कर्फ्यू की कड़ाई से पालन कराया जाएगा।

दुर्गा शंकर मिश्रा 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। रिटायरमेंट से दो दिन पहले केंद्र सरकार ने प्रदेश के मुख्य सचिव के पद पर उनकी नियुक्ति को हरी झंडी दी है। उन्हें एक वर्ष का सेवा विस्तार भी दिया गया है। मिश्रा की गिनती पीएम नरेंद्र मोदी के भरोसेमंद अफसरों में होती है। मौजूदा मुख्य सचिव आरके तिवारी को विधानसभा चुनाव के मद्देनजर हटाकर भारत सरकार में शहरी विकास मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा को मुख्य सचिव बनाने का फैसला लिया गया।

 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

Uncategorized

उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही मिशन शक्ति जैसे अभियान को दिखा रहा ठेंगा!दो बीवियों के बीच फसा उत्तर प्रदेश पुलिस का सिपाही,एक बीवी घर तो दूसरी को ले तैनाती क्षेत्र में रह रहा था! घर वालों को पता चलने पर दूसरी को छोड़ा तो दूसरी बीवी ने किया मुकदमा!उत्तर प्रदेश में कानून का रखवाला ही कानून की धज्जियां उड़ा रहा,शादीशुदा होने के बावजूद कई सालों से दूसरी महिला को पत्नी बनाकर साथ में रह रहा था! बताते चलें कि देवरिया जिले का सिपाही ना०पु०062620433 रवि प्रताप जो पहले से शादीशुदा था महाराजगंज में तैनाती के दौरान महाराजगंज की एक महिला को भी अपनी पत्नी बनाकर साथ में रखा हुआ था! कई सालों तक साथ में रहने के बाद जब घर वालों को पता चला तो वह दूसरी बीवी को छोड़कर भागने के फिराक में लग गया! लेकिन दूसरी बीवी उसे भागता देख जिले के ही पुलिस अधीक्षक के पास शिकायत लेकर पहुंची और सिपाही रवि प्रताप के खिलाफ 376,और 493/506, समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है! अब सवाल यह उठ रहा है कि ऐसी धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद भी सिपाही रवि प्रताप निश्चिंत होकर अपनी ड्यूटी गोंडा जिले के जीआरपी में कर रहा है और कानून के बीच के बीच फसाकर दूसरी बीवी को प्रताड़ित कर रहा है!आपको बताते चलें कि महाराजगंज जिले में यह मामला काफी चर्चा में रहा है लेकिन विभागीय होने के नाते पुलिस विभाग के द्वारा भी आज तक ना तो सिपाही रवि प्रताप को गिरफ्तार किया गया ना ही उसकी दूसरी पत्नी के लिए न्याय संगत कोई कदम उठाया गया! कागजी कार्यवाही में कोटा पूर्ति करके सिर्फ महिला को थाने कचहरी और कोर्ट तक भगाया गया अब प्रश्न यह उठता है कि जब एक व्यक्ति कई सालों तक उक्त महिला के साथ रह रहा था तो ऐसे में उस महिला के ऊपर पड़ने वाले खर्च का भार कौन उठाएगा और किस के भरोशे न्याय के नियत दर-दर भटकेगी! बात करने पर सिपाही रवि प्रताप की दूसरी पत्नी ने बताया कि सिपाही रवि प्रताप के रिश्तेदारों के द्वारा उसे जान से मारने की धमकी भी मिल रही है और तरह-तरह के कूट रचित योजनाओं सेवा किसी भी तरीके से मामले को सुलह के रास्ते पर ले जाना चाहता है! उक्त प्रकरण में जो कि मामला गिरफ्तारी का है कि बावजूद कानून व्यवस्था को ही इस्तेमाल कर उक्त सिपाही इस मामले से निकल अपनी रोटी सेक दूसरी महिला के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है! जहां उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा और उनके जीवन को मजबूत रखने के लिए तरह-तरह के कानून बना रहे हैं वहीं ऐसे भ्रष्ट और अयाश कानून के रखवाले सारे कानून को तोड़ सरकार की मंशा पर पानी फिरने का काम कर रहे हैं!(साक्ष्य मौजूद)

To Top