Politics

BREAKING NEWS: आज योगी के गढ़ गोरखपुर में प्रियंका गांधी गर्जना कर घेरेंगी बीजेपी को, ‘हम वचन निभाएंगे’ का देंगी नारा

प्रियंका गाँधी प्रतिज्ञा यात्रा: इन दिनों यूपी चुनाव 2022 को लेकर सियासी सरगर्मियां काफी तेज हो गयी है, इसी क्रम मे यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी कांग्रेस प्रदेश भर में प्रतिज्ञा यात्रा निकाल रही हैं l पूरे प्रदेश में इस समय सिर्फ प्रियंका गांधी की ही चर्चा हो रही है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस सशक्त विकल्प के रूप में उभर रही है और लोग एक बार फिर कांग्रेस और प्रियंका गांधी की ओर आशा भरी नजरों से देख रहे हैं।

रविवार को कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी गोरखपुर के चंपा देवी पार्क से गोरखपुर-बस्ती मंडल की 41 सीटों को एक साथ साधेंगी। प्रतिज्ञा रैली के माध्यम से दोनों मंडलों के लोगों से महिलाओं को 40 प्रतिशत सीटों पर हिस्सेदारी, किसानों का पूरा कर्ज माफ, बिजली बिल हाफ और कोरोना काल का पूरा बकाया साफ करने, 20 लाख को सरकारी रोजगार देने जैसे वादों को ‘हम वचन निभाएंगे’ नारे की प्रतिज्ञा लेंगी।

रैली की तैयारी के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय से लेकर राज्यस्तर के नेता गोरखपुर में जुटे हुए हैं। शनिवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, राष्ट्रीय कांग्रेस के सचिव राजेश तिवारी ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। लल्लू ने कहा कि गोरखपुर की सरजमीं पर प्रियंका गांधी की ऐतिहासकि रैली होगी।

जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रशासन प्रभारी तौकीर आलम एवं जिला महामंत्री अनिल सोनकर ने कहा कि प्रियंका गांधी के रैली के लिए लोगों में अजब का उत्साह है। रविवार को लोगों की अपार भीड़ इसकी गवाह बनेगी।गोरखपुर में प्रियंका गांधी की रैली में मंच पर नेताओं का जमावड़ा लगेगा। वहीं कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि रैली में डेढ़ लाख से भी ज्यादा लोग प्रियंका गांधी को सुनने के लिए आएंगे। सुरहीता करीम ने बताया कि कांग्रेस पार्टी और प्रियंका गांधी ने जो 8 प्रतिज्ञाएं ली हैं, कांग्रेस की सरकार बनते हुए इन प्रतिज्ञाओं को पूरा किया जाएगा।

इस सभा में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, माइनॉरिटी सेल के राष्ट्रीय चेयरमैन इमरान प्रतापगढ़ी, सलमान खुर्शीद, पीएल पुनिया, प्रमोद तिवारी, पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा समेत कई वरिष्ठ नेता मंच पर मौजूद रहेंगे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Most Popular

To Top