टोक्यो पैरालंपिक का आज से आगाज़ होगा जोकि 5 सितम्बर तक चलेगा। टोक्यो ओलिंपिक 2020 में शानदार प्रदर्शन के बाद यूपी के सात खिलाड़ी टोक्यो पैरालंपिक में अपना कौशल दिखाएंगे। बैडमिंटन में आईएएस सुहास एलवाई, तीरंदाजी में मेरठ के विवेक, एयर पिस्टल में इटावा के अजीत और संभल के दीपेंद्र पर सभी की निगाहें टिकी हैं। भारत से 54 पैरा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
इसके साथ ही टोक्यो पैरालंपिक 2020 में यूपी से आईएएस सुहास एलवाई, गौतमबुद्धनगर के एथलीट हाई जंपर वरुण भाटी, मेरठ के आर्चर विवेक चिकारा, मुजफ्फरनगर की आर्चर ज्योति बालियान, इटावा के अजीत सिंह यादव, संभल के 10 मीटर एयर पिस्टल में दीपेंद्र सिंह और बागपत के आकाश निशानेबाजी के लिए हिस्सा ले रहे हैं।
